मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। बूढ़ी गंडक नदी किनारे के इलाके का गुरुवार को एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। शेखपुर ढाब, बड़ा जगन्नाथ, अखाड़ाघाट, लकड़ी ढ़ाही, कन्हौली, कोठियां, रजवाड़ा में बांध किनारे और नदी पेटी में बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने और समय रहते ऊंचे स्थानों पर जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर स्थिर है, लेकिन दो दिनों में जलस्तर में वृद्धि की आशंका है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर अग्रिम तैयारियां की जा रही हैं, ताकि विपरीत स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारी व कर्मियों को किया अलर्ट यह भी पढ़ें- UP Flood: बस्ती में घटा सरयू का जलस्तर, बाढ़ के अलर्...