मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ निगम का विशेष अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन मक्खन शाह चौक, गरीबनाथ मंदिर से लेकर छाता बाजार गोलंबर तक कार्रवाई हुई। इस दौरान बुलडोर से प्रहार करके डेढ़ दर्जन से अधिक अस्थायी दुकान-गुमटी ध्वस्त किए गए।सबसे पहले मंदिर के सामने सड़क पर बने फूलों के 10 स्टॉल तोड़े गए। मंदिर से सटे चार दुकानों पर भी बुलडोजर चला। इन दुकानों के चलते मंदिर के आसपास सड़क संकरा हो गया था। पटाखा मंडी में नाले के बाहर निकले स्थायी दुकानों के छज्जे आदि तोड़े गए। सर्राफा मंडी जाने वाली सड़क पर फुटपाथी दुकान की चौकी व अन्य सामान जब्त किए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में 26,500 का जुर्माना वसूला गरीबनाथ मंदिर रोड में सुधा बूथ के पीछ...