मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग व महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसक बाद दोनों की पिटाई कर दी गई। दोनों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि महिला का पति देवघर गया हुआ है। इसी दौरान गांव के ही एक बुजुर्ग आधी रात को महिला के घर पहुंच गए। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की बांधकर पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले को पंचायत में सुलझा लिया गया है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की क...