मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। गुलाबपट्टी पंचायत के तेलिया छपरा निवासी बुजुर्ग कलशिया देवी को मृत बता पेंशन बंद कर दी गई है। वह पेंशन चालू कराने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। सोमवार की सुबह वे प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। उन्हें सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह ने उसे बीडीओ से मिलवाया। बताया कि बीते चार-पांच महीने से पेंशन नहीं मिली है। बीडीओ मीनू कुमारी ने एक सप्ताह के अंदर रिकॉर्ड में सुधार करा पेंशन चालू कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...