मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महापर्व छठ की तैयारी को लेकर पराव पोखर छठ पूजा समिति की बैठक सोमवार को आमगोला नाका परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बीरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, दिलीप कुमार को महामंत्री, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार उर्फ लल्ला को कोषाध्यक्ष और राकेश पटेल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।मीडिया प्रभारी राकेश पटेल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पराव पोखर छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। छठ व्रतियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए समिति के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छठ से चार दिन पहले दुरुस्त हो जाएंगी सड़कें घाट पर सुरक्षा की...