मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भगवानपुर शाखा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भगवानपुर शाखा का पुनर्गठन किया गया, जिसमें बीरेंद्र मिश्रा को नया शाखाध्यक्ष चुना गया। पूर्व नौ सैनिक राम नरेश ठाकुर को शाखा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। ​बैठक में मनोज कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार, दिवाकर प्रसाद सिंह, बिशेश्वर सिंह, नवल किशोर ठाकुर, दिलीप कुमार शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...