मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल जिला मुजफ्फरपुर के तीन प्रमुख रेल थानों के थानेदार बदल दिए गए हैं। कार्यकाल पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर, सीवान और समस्तीपुर रेल थानों में नए थानेदारों की तैनाती की गई है। समस्तीपुर रेल थाने के थानेदार बीरबल राय को मुजफ्फरपुर रेल थाने की कमान सौंपी गई है। मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार को सीवान और सीवान के थानेदार विकास आजाद को समस्तीपुर रेल थाने का नया थानेदार बनाया गया है।रेल जिला मुजफ्फरपुर की रेल एसएसपी बीना कुमारी ने तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सभी ने नये थाने में योगदान भी दे दिया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रेल थानाध्यक्ष का तबादला अब विकास कुमार होंगे नये रेल थानाध्यक्ष मालूम हो कि रेल जिला मुजफ्फरपुर में थानेदारों के तबादले का यह दूस...