मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के बीबीगंज में एनएच पर टहलने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे करजा के युवक के गले से चेन छीन ली। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना को लेकर करजा थाने के खलीलपुर निवासी ब्रजकिशोर सिंह ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।बताया है कि वह यशराज मोटर्स में गाड़ी खरीदने आए थे। उनके साथ चार-पांच लोग और भी थे। इसी दौरान मोबाइल पर एक कॉल आई। वह बात करते हुए यशराज मोटर्स के सामने एनएच पर चले आए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार बाइक सवार दो बदमाश यहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरकर ब्रजकिशोर के पास पहुंचा और झपट्टा मारकर गले से चेन छीन लिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर दोनों शातिर चां...