मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। प्रखंड के दो टीबी मरीजों को बीडीओ गौरव कुमार ने गोद लिया है। सोमवार को पीपरा निवासी रामनाथ साह और बहिलवारा गोविंद निवासी अंजू देवी को पोषण किट देकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने मरीजों को नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि सही इलाज और पोषण से पूरी तरह ठीक हो जाता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी रवींद्र कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...