Muzaffarpur News: बीच सड़क पर प्यार में दगा, युवती को ई-रिक्शा से उतार प्रेमी फरार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्यार के सफर में भरोसा टूटा तो बीच सड़क पर युवती अकेली रह गई। प्रेमी उसे रामबाग चौक पर ई-रिक्शा से उतारकर फरार हो गया। पर्स घर पर ही छूट जाने से किराये के पैसे भी नहीं थे। बेबस युवती की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह देख दुकानदारों को दया आ गई। उन्होंने किराया देकर उसे घर पहुंचाया। रामबाग चौक पर शुक्रवार की दोपहर ई-रिक्शा से एक युवती अपने बॉयफ्रेंड संग बीएमपी-06 की तरफ जा रही थी। अचानक उसके प्रेमी के मोबाइल पर अन्य लड़की की कॉल आ गई। युवती ने जब पूछा कि फोन पर कौन थी, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोक इतनी बढ़ गई कि युवक गुस्से से आगबबूला हो गया और रामबाग चौक पर युवती को ई-रिक्शा से नीचे उतार दिया। युवती को वहीं छोड़कर वह अकेले ही ई-रिक्शा से आगे निकल गया। अचानक बीच चौराहे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.