मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक अघोरिया बाजार रोज जाम से जूझ रहा है। मुख्य चौराहे पर ही ऑटो व ई-रिक्शा रोककर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं, जिससे जाम लग जाता है। सामान्य स्थिति में भी यहां से निकलने में एक घंटे लग जा रहे हैं। लेकिन, पुलिस अवैध पार्किंग को रोक नहीं पा रही है। वजह है दो बार ट्रैफिक जवानों के साथ हुई मारपीट। इस चौराहे पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक दो बार ट्रैफिक जवान से मारपीट कर चुके हैं। अवैध पार्किंग को रोकने के कारण ही ऑटो चालकों से जवान का विवाद हुआ था। इन घटनाओं के बाद से पुलिस जवान ऑटो व ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग का सख्ती से विरोध नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मांग की है कि अघोरिया बाजार चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती क...