मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को फिर से आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ। ऑपरेटर चंदन कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से करीब एक महीना सेंटर बंद था। रविवार को छोड़कर रोज आधार केंद्र खुला रहेगा। यहां नया आधार बनवाने, आधार में नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर में सुधार, बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट, ईकेवाईसी की सुविधा मिलेगी। वहीं, बीडीओ गुंजा कुमारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए आधार सेंटर को फिर से शुरू कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...