मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में 44 कॉलेज खोलने के आवेदन आए हैं। इनमें 15 कॉलेजों ने स्थायी संबद्धन के लिए आवेदन दिया है। वहीं, 29 कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार संबद्धता के लिए आवेदन किया है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने पोर्टल खोलकर नए कॉलेज खोलने के लिए आवेदन मांगे थे।

कॉलेजों के आवेदनों की जांच और प्रक्रिया बीआरएबीयू में अभी 176 कॉलेज हैं। इन नए कॉलेजों के आवेदन के बाद विवि की तरफ से इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में कॉलेजों के मानक पर पाए जाने के बाद पहले एफिलिएशन कमेटी, उसके बाद सिंडिकेट और फिर सीनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इन निकायों से पास होने के बाद इसे सरकार के पास संबद्धता के लिए भेजा जाएगा।

पिछले वर्ष के कॉलेजों को मान्यता में देरी पिछले वर्ष बीआरएबीयू ...