मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में सिंडिकेट की बैठक सोमवार को होगी। बैठक में पीजी के नये सिलेबस को पास किया जायेगा। बैठक के लिए रविवार को दिनभर तैयारी होती रही। बैठक में डिग्री पर छात्रों के नाम अंग्रेजी में रहने और अंकपत्र पर सीजीपीए और नंबर लिखने के प्रस्ताव को भी पास किया जायेगा। एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के ऑटोनोमस के प्रस्ताव को भी रखा जायेगा। एकेडमिक कांउसिल से इन प्रस्तावों को पास किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...