मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गयी। सुबह 10.30 बजे कर्मचारी संघ और विवि प्रशासन के बीच नये गेस्ट हाउस में वार्ता हुई। दो घंटे की वार्ता के बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है। सहमति बनने के बाद कार्य बहिष्कार को वापस ले लिया गया है। कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद दोपहर से सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट आये। हालांकि, छात्र संवाद नहीं हो सका। हड़ताल की जानकारी होने के कारण संवाद में छात्र नहीं आये। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कर्मचारी संघ और विवि प्रशासन के बीच वार्ता आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...