Muzaffarpur News: बीआरएबीयू के दो छात्रों को मिला स्वर्ण पदक
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार बटालियन एनसीसी की तरफ से मोतिहारी में 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर-2 का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के कैडेट्स, सैन्य अधिकारी और एनसीसी पदाधिकारी शामिल हुए।इस दौरान हुई विभिन्न अंतर निदेशालय प्रतियोगिता में 32 बिहार बटालियन एनसीसी के दो कैडेट्स डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के मो. तबरेज अंसारी और आरडीएस कॉलेज के ब्रजेश कुमार ने ग्रुप-डिस्कशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत लघु नाटक विधा में मुजफ्फरपुर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवा महोत्सव में साहिबगंज महाविद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.