मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में 11 सितंबर से स्नातक पहले सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा होनी है और एक लाख से अधिक छात्रों के पास अपना रोल नंबर नहीं है। रोल नंबर देने का काम विवि प्रशासन का है। स्नातक की कक्षाएं 13 जुलाई से ही शुरू हो गयी हैं। छात्रों का रोल नंबर जारी नहीं होने से कॉलेजों के सामने परेशानी आ गयी है कि परीक्षा में वह इंटरनल के अंक कैसे चढ़ाएंगे。

रोल नंबर जारी नहीं होने की समस्या कॉलेजों का कहना है कि बिना रोल नंबर के अंक चढ़ाने से छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हो सकता है। पोर्टल पर भी इसे अपलोड करने में परेशानी होगी। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि अभी स्नातक में ऑनस्पाट एडमिशन चल रहा है। सात को ऑनस्पाट एडमिशन खत्म होगा। एडमिशन खत्म होने के बाद र...