मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि की हेल्थ सेंटर बिना दवा के चल रही है। दो महीने से सेंटर में दवा नहीं है। यही नहीं, सेंटर में रोजाना डॉक्टर भी नहीं आ रहे हैं। इस कारण यहां आने वाले छात्र व कर्मचारियों को बिना दवा व इलाज के ही लौटना पड़ता है।कर्मियों ने बताया कि हेल्थ सेंटर में हर दिन अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगी है। इनमें आंख के डॉक्टर से लेकर फिजिशियन तक शामिल हैं। सभी डॉक्टरों के साथ विवि ने अनुबंध किया है। इसके अलावा एक आंख के अस्पताल के साथ भी विवि ने अनुबंध किया है। इसके बावजूद विवि के हेल्थ सेंटर में डॉक्टर नहीं आ रहे हैं और इलाज ठप है। बीआरएबीयू में दो वर्ष पहले लगभग 20 वर्षों के बाद हेल्थ सेंटर को दोबारा चालू किया गया था। इस हेल्थ सेंटर पर छात्रों और छात्राओं की काउंसिलिंग क...