मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा आधारित सहायक अध्यापक की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है। बिना किसी सार्वजनिक स्पष्टीकरण के पोर्टल से कॉल लेटर हटा दिया गया है। अभ्यर्थियों ने इसकी जांच की मांग की है। कटऑफ से अधिक अंक वाले को भी सूची से हटाने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय सेवा आयोग और राज्यपाल को मेल भी भेजा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं。 यह भी पढ़ें- एडेड कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोकइन बिन्दुओं पर की जांच की मांग: -कई अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा साक्षात्कार के लिए प्रवेशपत्र जारी किया गया। बाद में बिन...