मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिना कारण शिक्षकों के अल्प अवधि का वेतन रोक कर रखा गया है। सेवा शिकायत निवारण में दायर परिवाद एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त आवेदन की समीक्षा में यह मामला सामने आया है। डीपीओ स्थापना ने इसको लेकर सख्ती की है। रविवार को इन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर काम होगा।डीपीओ ने कहा कि समीक्षा के क्रम में पाया गया है कि कई शिक्षकों के अल्प अवधि का वेतन अकारण अवरुद्ध रखा गया है। औचक निरीक्षण के दौरान की गई वेतन कटौती का समूचित आदेश प्राप्त होने के बाद वेतन भुगतान किया जाना है। इसके बाद भी इन शिक्षकों का वेतन रुका हुआ है। यह भी पढ़ें- अब ऑफलाइन नहीं, ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगा शिक्षकों को अवकाश ऐसे में इस काम के निष्पादन को लेकर राजेश रंजन, वरीय लिपिक को पर्यवेक्षण का जिम्मा मिला है। इस...