मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले की बिजली व्यवस्था में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और इंसुलेटर की खराबी पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक से जांच शुरू करने की तैयारी है। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसीएल) की ओर से मुजफ्फरपुर के चारों विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों को अत्याधुनिक एलआइडी-वीपीडी किट उपलब्ध कराई जा रही है। इससे बिजली लाइन और इंसुलेटर में छिपे दोषों की पहचान सामान्य खराबी या आपूर्ति बाधित होने से पहले करने में मदद मिलेगी। एनबीपीडीसीएल के मुख्य अभियंता (ओएंडएम) विनोद कुमार ने आवश्यक किट डिस्पैच करने की अनुमति दी है। इसमें मुजफ्फरपुर अर्बन-1, अर्बन-2, ईस्ट और वेस्ट डिवीजन को एक-एक किट आवंटित की गई है। इनकी आपूर्ति केंद्रीय भंडार, मुजफ्फरपुर के माध्यम से होगी। इंसुलेटर के अंदर की खराबी भी पकड़ स...