मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलक मैदान रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता ने नगर थाने में आवेदन दिया था।इसमें बताया था कि 23 जुलाई को कार्यालय में अचानक घुसे प्रदर्शनकारियों ने वहां रखी सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कार्यालयी उपकरणों को गंभीर नुकसान पहुंचाया। ​छह कंप्यूटर सेट, ​तीन कुर्सी, ​तीन पंखा, तीन दरवाजा और ​दो खिड़की के कांच को तोड़ दिया गया। इससे करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह भी पढ़ें- पहचान बताएं 10 हजार पाएंः आंदोलन के उपद्रवियों खैर नहीं, बिहार पुलिस ने जारी किया फोटो तोड़फोड़ और संपत्ति ...