मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के नरौली निवासी हनुमान कुमार ने कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर नए बिजली कनेक्शन के नाम पर लाइनमैन द्वारा अवैध राशि लेने का आरोप लगाया है। बताया कि उसने खेती करने के लिए मां के नाम से नए बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। जांच के लिए लाइनमैन राजेश कुमार घर पर आया। लाइनमैन ने बताया कि बिना पैसे का कनेक्शन नहीं मिलेगा। आवेदक से दस हजार रुपए की मांग की गई। हनुमान कुमार ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से लाइनमैन को सात हजार रुपए दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से मामले की जांच कर राशि लौटाने की मांग की है। इसी तरह बैकटपुर निवासी रहीसा खातून ने नए बिजली कनेक्शन के नाम पर लाइनमैन द्वारा अवैध राशि वसूलने की बात कही है। जेई राकेश कुमार भारती ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की ज...