Muzaffarpur News: बासगीत पर्चा के बाद भी विधवा को घर बनाने से रोक रहे पड़ोसी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर में एक विधवा को अंचल द्वारा प्राप्त बासगीत पर्चा वाली भूमि पर घर बनाने से पड़ोसियों के द्वारा रोका जा रहा है। उनको धमकी दी जा रही है। इस बाबत पीड़िता नसीमा खातून ने सोमवार को सात लोगों को नामजद करते हुए मनियारी थाना में मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।विधवा ने पुलिस को बताया कि मैं मकान बना रही हूं। अंचल के द्वारा मुझे जमीन पर बासगीत पर्चा मिला हुआ है। इसके बावजूद पड़ोसियों के द्वारा गाली गलौज की जा रही है। घर बनाने में बाधा डाल रहे हैं। मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर रहा हूं। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.