मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाने के बालूघाट रोड नंबर एक में सोमवार को एक युवक नीरज कुमार (27) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह अजय कुमार गुप्ता के मकान में किराये पर रहता था। सूचना पर पुलिस ने परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की।मृतक की मां गीता देवी ने पुलिस को बताया कि नीरज जुम्मा मस्जिद चौक पर किराना दुकान चलाता था। नशे की लत में कारोबार डूब गया। सोमवार दोपहर उसने परिजनों से पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक उसकी पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। अंतत: आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर नीरज फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की माने तो नीरज ने आठ माह पहले लव मैरेज किया था।सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जा...