मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट चंद्रवरदाई नगर में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने सोने-चांदी के गहने, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। मामले में पीड़िता डिंपल कुमारी ने बुधवार को सिकंदरपुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है。

चोरी का तरीका आवेदन में ​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पांच सितंबर को परिजनों के साथ पटना स्थित अपने मामा के घर गई थी। उसके घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों में रखे ट्रंक और अलमारी के ताले को तोड़कर सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और कीमती सामान चोरी कर लिया। ​आठ सितंबर को जब वह पटना से लौटी तब उसे चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला क...