मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो दिनों की बारिश में ही शहर के प्रवेश द्वार की सड़कों की दुर्गति हो गई है। काली परत उखड़ने के बाद गिट्टी-पत्थर छिटकने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऊपर से निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह खुदाई और मिट्टी सड़क पर रहने से कीचड़-फिसलन के खतरनाक स्थिति है। जीरोमाइल गोलंबर, अखाड़ा घाट रोड, बैरिया बस स्टैंड से पुरानी मोतिहारी रोड और भगवानपुर रेवा रोड का कीचड़-फिसलन और जलजमाव से बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हल्की बारिश में ही स्टेशन रोड में भीषण जलजमावसड़क की स्थिति जीरोमाइल गोलंबर शहर का एक अहम इंट्री प्वाइंट है। यहां गोलंबर के तीन तरफ किनारे से सड़कें कटी हुई हैं। गोलंबर के बैरिया छोर पर करीब 25-30 मीटर के दायरे में सड़क से लेकर किनारे तक छोटे-बड़े गड्...