मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगमकर्मियों की हड़ताल के कारण छह दिनों से कचरा उठाव नहीं हो रहा है, जिससे शहर की सड़कों पर नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। 49 वार्डों में 1200 टन से अधिक कूड़ा जमा है। मेन रोड से लेकर गली-मुहल्लों तक कूड़े का अंबार लगा है। बीच-बीच में हो रही छिटपुट बारिश के बीच कूड़े की सड़ांध से लोगों का सांस लेना भी मुहाल हो गया है。 यह भी पढ़ें- Siwan News सफाई कर्मियों की हड़ताल छठें दिन भी जारी : स्थिति बद से बदतरकचरे का अंबार लक्ष्मी चौक से मरीन ड्राइव जाने वाले संकरे रास्ते में आधी सड़क पर कचरे का ढेर फैला हुआ है। सड़ांध से बचने को आसपास के घरों में दिन-रात खिड़की दरवाजे बंद रखने पड़े रहे हैं। इमलीचट्टी चौराहे पर मालगोदाम की ओर जाने वाली सड़क के आधे हिस्से में 50 मीटर दूरी तक कचरा...