मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के बाबुओं की कोताही से पानी को लेकर शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। सबमर्सिबल पंप का मीटर रिचार्ज नहीं होने से बीते दो से पांच सितंबर के बीच चार दिनों में 11 सबमर्सिबल पंप बंद हो चुके हैं। इससे शहर की 25 हजार से अधिक आबादी जलसंकट झेलने को विवश हुई।

प्रभावित क्षेत्र प्रभावित इलाकों में पंखा टोली, नीम चौक, सादपुरा गुमटी, कब्रिस्तान, खाजेपुर, दास बाबू कॉलोनी, नूनफर मोहल्ला, शिवपुरी (रोड नंबर एक, दो, तीन), मझौलिया रोड, चक अब्दुल वाहिद, राधे-राधे गली, अपार्टमेंट गली, शर्माजी गली, सराय सैयद अली मोहल्ला, आजाद कॉलोनी, योगिया टोली व अन्य शामिल हैं।

जलापूर्ति ठप संबंधित अवधि में पांच वार्डों में विभिन्न इलाके में लगे 11 सबमर्सिबल पंप से जलापूर्ति ठप हो गई। बाद में क...