मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर के शिखर पर रविवार को दो मीटर की ध्वजा लगा दी गई। ध्वजा पर नंदी और बाबा का त्रिशूल अंकित है। बाबा गरीबनाथ मंदिर का शिखर 125 फीट ऊंचा है। शिखर पर लोहे के पाइप में दो मीटर की ध्वजा लगाई गई है। शहरवासियों को दूर से ही ध्वजा के दर्शन हो रहे हैं। अबतक मंदिर के शिखर पर ध्वजा नहीं लगी थी।ध्वजा लगाने से पूर्व शनिवार की शाम मंदिर के पुजारी बैद्यनाथ पाठक ने विधि पूर्वक ध्वजा का पूजन किया था। शनिवार की शाम तेज हवा के दबाव के कारण ध्वजा नहीं लगाई जा सकी थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई ने परेशानी बढ़ाई यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ मंदिर के गुंबद पर आज लगेगा ध्वजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...