मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का पूजन महोत्सव आगामी पांच सितंबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को बीबीगंज गोविंदपुरी स्थित अपर लोक अभियोजक अमिताभ कुमार गुप्ता के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, पूजा-अर्चना, मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात एवं सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पूजन महोत्सव में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ भंडारा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करनी होग...