मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के पोखरैरा में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का तीन दिवसीय पूजनोत्सव रविवार को भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान पलवैया धाम परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर की मुख्य पुजारी कृष्णा देवी ने बताया कि सच्चे मन से बाबा से मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नत लेकर यहां पहुंचते हैं। पूजा समिति के सचिव विजय कुमार साह ने बताया कि इस बार बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 60 से 70 हजार श्रद्धालु पूजा-अर्चना को पहुंचे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सकरा में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का पूजनोत्सव 12 को मौके पर रामनाथ साह, सुनील कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजमंगल साह, गौरीशंकर गुप्...