Muzaffarpur News: बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय पर मंगलवार को कांटा पीरौंछा दक्षिणी पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ित एवं ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। समाजसेवी अभिषेक सुमन व रोहित ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, सियारी नदी की उड़ाही कराने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण कांटा पीरौंछा दक्षिणी पंचायत पिछले दो वर्षों से बाढ़ की समस्या झेल रहा है। बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुसने से लोगों को सड़क किनारे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत से बाहर निकलने वाली कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.