मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित बाटा शू स्टोर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्टोर मैनेजर राहुल महतो ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लगभग 6 बजे स्टोर के मैनेजर को मकान मालिक का फोन आया। उन्होंने स्टोर का शटर क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। स्टोर मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे। चोरों ने स्टोर के शटर को नीचे से जबरन उठाने और तोड़ने का प्रयास किया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी मौजूदगी में स्टोर का शटर खोला गया। स्टोर के अंदर फ्लोर डिस्प्ले और स्टॉक रूम की व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई। ​स्टोर प्रबंधन द्वारा गायब सामान की सूची जल्द पुलिस विभाग को सौंपी जाएगी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर आ...