Muzaffarpur News: बाघी के हनुमान मंदिर से मुकुट, चांदी के हार और घंटे चोरी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने गुरुवार की रात निशाना बनाया। मंदिर से हनुमान जी का मुकुट, चांदी की हार, पीतल के बड़े घंटे और पूजा की थालियां समेत कई सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई। मुखिया प्रतिनिधि चुन्नीलाल साह ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कहा कि यहां से मनियारी थाना 12 किमी दूर पड़ता है। कई बार पुलिस चौकी खोलने की मांग कर चुके हैं। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की पुलिस से मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि दिसंबर 2021 में हनुमान मंदिर के पास ही एक जनरल स्टोर संचालक से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई थी। जून 2026 में अजय कुमार झा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.