मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में मंगलवार शाम नहाने के दौरान बागमती की पुरानी धारा में किशोर डूब गया। इस सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय गोताखोड़ों ने उसकी काफी खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव का मंजेश कुमार (14) अपने चार‌ साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह नदी की धारा में चला गया और डूब गया। बताया कि करीब चार घंटे तक उसकी तलाश की गई। लेकिन, उसका पता नहीं चला। बुधवार को फिर से उसकी तलाश की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...