Muzaffarpur News: बागमती में डूबी किशोरी का नहीं मिला सुराग, गायघाट तक तलाश
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं । प्रखंड क्षेत्र की महेश्वरा पंचायत के धरमपुर गांव में बागमती नदी की उपधारा में नाव हादसे में डूबी किशोरी रानी कुमारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि तीन दिनों से एसडीआरएफ की टीम किशोरी की खोज कर रही है। स्थानीय गोताखोर भी लगाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।बताया कि रविवार को एसडीआरएफ की टीम औराई से कटरा होते हुए गायघाट सीमा तक उसकी तलाश की। सभी संबंधित थाने में उससे संबंधित जानकारी व फोटो साझा की गई है। पंचायत के मुखिया राम स्वार्थ राम ने बताया कि रानी होरील पासवान की 14 वर्षीय पुत्री थी। नाव से घास लाने के क्रम में नाव डूब गया। नाव पर सवार पंद्रह लोग बाहर निकल गए। वहीं, एक किशोरी रानी कुमारी डूब गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.