मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। थाना क्षेत्र के पुरैनियां निवासी सुरेश सहनी की 14 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी की शनिवार को बागमती की उपधारा में डूबने से मौत हो गई। सुरेश सहनी ने बताया कि सुबह में पुत्री बकरी चराने के लिए चौर गई थी। नदी की उपधारा में नहाने के दौरान डूबने से अंजली की मौत हो गई। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। सीओ गौतम कुमार ने बताया कि जांच के बाद सरकारी सहायता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...