Muzaffarpur News: बाइक सवार कांवरिया को पिकअप ने मारी ठोकर, जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के गोबरसही में आईकॉन प्लाजा के पास रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सीतामढ़ी से आए बाइक सवार कांवरियों को ठोकर मार दी। इसमें सीतामढ़ी के नानपुर थाना अंतर्गत महुआ गाछी निवासी बाइक कांवरिया विश्वनाथ कुमार (25) घायल हो गए। उन्हें साथी कांवरिया इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इधर, दुर्घटना की सूचना पर आई डायल 112 की पुलिस ने पिकअप चालक से मैनेज कर उसे छोड़ दिया। सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में डायल 112 की टीम ने थाने में सूचना नहीं दी। जानकारी ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.