मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन इस बार बाइक वाले कांवरियों के लिए तीन पार्किंग स्थल बना रहा है। वहां पर वे अपनी बाइक लगाकर साधारण कांवरियों की कतार में बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जलजमाव से निपटने को आरडीएस कॉलेज में लगेगा पंप सेटपार्किंग स्थलों की जानकारी जिला प्रशासन की ओर से एलएस कॉलेज, मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट और मुजफ्फरपुर क्लब को बाइक पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। यहां पर बाइक लगाकर कांवरिये पैदल जलाभिषेक करने के लिए मंदिर की ओर बढ़ेंगे। पहले मंदिर के चारों तरफ सड़क या गलियों में कांवरिये बाइक लगा देते थे, जिसके कारण जाम लगता था। सावन की तीसरी सोमवारी ...