Muzaffarpur News: बाइक चोरी मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइक चोरी के आरोप में फरार चल रहे निशु उर्फ अनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के दास टोला का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के एक केस में जांच के दौरान आरोपित निशु का नाम सामने आया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे सोमवार की रात छापेमारी कर पकड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.