मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के घनैया गेंदघर चौक के समीप रविवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से धरमपुर राम निवासी साइकिल सवार 70 वर्षीय रामजन्म ठाकुर, बाइक सवार 19 वर्षीय रंजीत कुमार और 22 वर्षीय जितेंद्र कुमार को सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामजन्म ठाकुर को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...