Muzaffarpur News: बस के रौंदने से गंभीर दूसरे छात्र की भी मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की ओपी के शेरपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बस के रौंदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे छात्र मनियारी थाना के चैनपुर बंगरा गांव निवासी मो. नायाब (18) की भी मौत हो गई। उसे शनिवार की रात पटना रेफर किया गया था। देर रात पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव वापस लेकर कच्ची-पक्की ओपी पर आए। यहां से रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। रविवार को चैनपुर गांव में तीन घंटे के अंतराल पर दो छात्रों का जनाजा उठा। इससे पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेकाबू बस ने दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा पटना रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.