मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दरभंगा के बलराम कुंवर को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुरेश मुले और ई. आशुतोष कुमार झा की उपस्थिति में घोषणा हुई।प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 से चल रहे एकजुटता अभियान के तहत सभी ब्राह्मण संगठनों को जोड़कर समाज की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बलराम कुंवर और ई. आशुतोष कुमार झा को दी गई है। कार्यकारिणी में हर्षवर्धन मिश्रा, ऋषि झा, अमरेंद्र त्रिपाठी, बालानंद झा, रमण झा, संजय मिश्रा, मृगेंद्र ठाकुर, अशोक झा, प्रकाश छोटू ओझा, राजकमल पांडेय, अभय कुमार झा, चंदन झा, अरुण मिश्रा...