मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि किशोरी बकरी चराने गई थी। इसी दौरान एक अधेड़ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर अधेड़ भाग गया। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...