मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से लौट रही बरियारपुर थाना के कुलेसरा डीह गांव की मुस्कान कुमारी का पर्स, जिउतिया व ढोलना छीन लिया। यह घटना उसके घर के पास घटी। पर्स में आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक व 15 सौ रुपये थे। इस संबंध में उसने बरियारपुर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि रविवार शाम लगभग चार बजे वह ऑटो से सोनवर्षा बाजार पर दवा खरीदने गई थी। दवा खरीद कर लगभग 5.30 बजे शाम वह ऑटो से घर लौट रही थी। घर के पास पहुंच कर ऑटो से उतर कर पैदल ही जाने लगी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसकी गले से जिउतिया व ढोलना तथा हाथ से पर्स झपट लिया। वह चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को इसकी सू...