मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोतीपुर के बरियारपुर औद्योगिक क्षेत्र में तीन और नए उद्योगों की स्थापना होगी। बियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी (पीसीसी) ने इसकी अनुशंसा की है। इनमें डिस्पोजेबल सिरिंज और उसना चावल मिल लगाने को मंजूरी की अनुशंसा की गई है, जबकि यूपीवीसी प्रोफाइल बनाने वाली इकाई के लिए वैकल्पिक भूखंड देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, संपीड़ित जैव गैस यानी सीबीजी प्लांट के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है।

उद्योग भवन पटना में बैठक बीते सप्ताह उद्योग भवन पटना में प्राधिकार के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में पीसीसी की बैठक में बरियारपुर में चार प्रोजेक्ट पर विचार किया गया। बैठक की प्रोसिडिंग के अनुसार, आरएमएस सर्जिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को 65,340 वर्गफुट भूखंड पर डिस्पोजेबल ...