मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना परिसर में गुरुवार की देर शाम बारिश और हल्की हवा में विशाल बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। सड़क किनारे परचून की दुकान पर पेड़ गिरने से उसमें दुकानदार मो. सद्दाम फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की डाल काटकर उसे दुकान से बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। सबहा से जहांगीरपुर मुरौल होकर कल्याणपुर, पिलखी जाने वाली सड़क बाधित हो गई। दुकानदारों ने बताया कि गनीमत रही कि दिन में पेड़ नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का तार भी टूट गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: वर्षा से पेड़ गिरने से मार्ग व बिजली बाधित इस कारण काफी देर बिजली बाधित रही। सड़क से पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur ...