मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यूपी के गोंडा में एनआई वर्क को लेकर मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें गोरखपुर से लेकर गोंडा के बीच प्रभावित रही। रविवार को भी इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इधर, शनिवार को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया गया। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से खुली 12558 सप्तक्रांति भी इसी रास्ते से चली। इसके अलावा, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाया गया। नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल भी विपरीत दिशा में इसी परिवर्तित मार्ग से चली। दरभंगा-नई दिल्ली और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल भी बदले मार्ग से चली। जयनगर से खुली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्म...