Muzaffarpur News: बच्चों ने शास्त्रीय संगीत की विधाओं को जाना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरीबा गांव में बागेश्वरी संगीत महाविद्यालय एवं मां शारदे संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय गायन और तबला वादन की प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता के कलाकार पंडित पारसनाथ पांडेय ने प्रशिक्षुओं को शास्त्रीय गायन की विभिन्न विधाओं, स्वर साधना, रागों की प्रस्तुति तथा गायकी की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। वहीं, प्रख्यात सारंगी वादक पंडित रामलाल मिश्र ने भारतीय संगीत में सारंगी के महत्व एवं उसकी सूक्ष्मताओं से परिचय कराया। प्रतिष्ठित कलाकार समीर रॉय चौधरी ने प्रशिक्षुओं को ताल, लय, बोल एवं तबला वादन की बारीकियों का विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.